मनोरंजन

इंस्टा पर एक्टिव हुई Pak Stars की प्रोफाइल, इन कलाकारों के दिखने लगे अकाउंट्स

इंस्टा पर एक्टिव हुई Pak Stars की प्रोफाइल, इन कलाकारों के दिखने लगे अकाउंट्स
  • PublishedJuly 2, 2025

मुंबई : भारत में सोशल मीडिया यूजर्स को ये जानकर हैरानी हुई कि पाकिस्तानी एक्टर्स मावरा हुसैन, सबा कमर, युमना जैदी, अहद रजा मीर और दानिश तैमूर के इंस्टाग्राम अकाउंट्स अब भारत में दोबारा विजिबल हो गए हैं. ये वही चेहरे हैं जो भारतीय ऑडियंस के बीच पहले भी काफी पॉपुलर रह चुके हैं.

लेकिन अभी भी कई बड़े नाम – फवाद खान, माहिरा खान, हानिया आमिर और आतिफ असलम – भारत में इंस्टाग्राम पर “अनअवेलेबल” ही दिख रहे हैं. इससे साफ है कि डिजिटल बैन में थोड़ा नरमी तो आई है, लेकिन पूरी तरह से हालात पहले जैसे नहीं हुए हैं.
पहलगाम हमले के बाद लगा था डिजिटल बैन
22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तान के कई आर्टिस्ट्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक कर दिए गए थे. इस हमले में 26 हिंदू टूरिस्ट्स की जान गई थी.