मनोरंजन

‘हाउसफुल 5’ ने तोड़े इस साल की 2 फिल्मों के रिकॉर्ड, नहीं छू पाई विक्की की ‘छावा’, 7 दिन में कमाए इतने करोड़

‘हाउसफुल 5’ ने तोड़े इस साल की 2 फिल्मों के रिकॉर्ड, नहीं छू पाई विक्की की ‘छावा’, 7 दिन में कमाए इतने करोड़
  • PublishedJune 13, 2025

Housefull 5 Collection Day 7: अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख स्टारर ‘हाउसफुल 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे से पहले वीकेंड तक ताबड़तोड़ कलेक्शन किया. इसके बाद से फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली. हालांकि, फिल्म ने पहले 4 दिन में ही भारत में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन कर लिया था. फिल्म को बॉक्स ऑफिस एक हफ्ता पूरा हो चुका है. इसका अबतक का कुल कलेक्शन अच्छा रहा है. इसने सिकंदर और जाट जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए, लेकिन विक्की कौशल की ‘छावा’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, दो क्लाइमैक्स वाली ‘हाउसफुल 5’ ने सातवें दिन 6.75 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. इस कलेक्शन के साथ फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 127 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. ओपनिंग डे ‘हाउसफुल 5’ ने 24 करोड़ रुपए, दूसरे दिन 31 करोड़ रुपए, तीसरे दिन 31.5 करोड़, चौथे दिन 13 करोड़ रुपए, पांचवें दिन 11.25 करोड़ रुपए और छठे दिन 8.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.