‘सितारे जमीन पर’ रीमेक है? आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी बोले- ‘मैं थोड़ा पागल टाइप का आदमी हूं’

नई दिल्ली. आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को रिलीज हो रही है. फिल्म का आमिर खान जमकर प्रमोशन भी कर रहे हैं. लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले विवादों में घिर गई है. कहा जा रहा है कि ‘सितारे जमीन पर’ स्पेनिश फिल्म ‘चैंपियंस’ की सीन-बाय-सीन रीमेक है. यह आलोचना उनकी साल 2022 की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद आई है, जो खुद हॉलीवुड क्लासिक ‘फॉरेस्ट गंप’ का रीमेक थी. अब आमिर ने अपनी नई फिल्म के रीमेक होने पर चुप्पी तोड़ी है.
राज शमानी के पॉडकास्ट में आमिर खान ने इस बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि उन्हें रीमेक बनाने में कोई समस्या नहीं दिखती.
‘मैं थोड़ा पागल टाइप का आदमी हूं’
बातचीत में आमिर खान ने कहा, ‘लाल सिंह चड्ढा के बाद बहुत सारे लोगों ने मुझसे कहा ‘आप फिर से रीमेक बना रहे हैं?’ लाल सिंह चड्ढा में मुझे खूब ट्रोल किया गया कि ‘रीमेक बनाई, रीमेक बनाई!’ लेकिन दिक्कत ये है कि… मैं थोड़ा पागल टाइप का आदमी हूं प्रैक्टिकल चीजें मुझे समझ नहीं आतीं.’
