भारत

भारत ने अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियों की सूची में किए दो नए प्रवेश, रामसर स्थलों संख्या हुई 91

भारत ने अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियों की सूची में किए दो नए प्रवेश, रामसर स्थलों संख्या हुई 91
  • PublishedJune 5, 2025

भारत ने अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियों की सूची में दो नए प्रवेश किए हैं। जी हां, रामसर सूची में राजस्थान के खीचन और मेनार आर्द्रभूमि शामिल हो गए हैं। इसी के साथ भारत में रामसर स्थलों की संख्या बढ़कर 91 हो गई है।

पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दी यह जानकारी

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार देर शाम ट्वीट करके यह जानकारी दी कि पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर, भारत ने अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियों की सूची में दो नए प्रवेश किए हैं।

भारत में रामसर स्थलों की संख्या हुई 91
भारत में रामसर स्थलों की सूची में शामिल होने वाले फलोदी स्थित खीचन, और उदयपुर स्थित मेनार शामिल है। इस वृद्धि के साथ हमारी संख्या 91 हो गई है।

पर्यावरण संरक्षण पर पीएम मोदी का ध्यान

उन्होंने यह भी कहा कि यह उपलब्धि इस तथ्य का एक और प्रमाण है कि पर्यावरण संरक्षण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ध्यान भारत को एक हरियाली भरे कल के निर्माण में सफलतापूर्वक मदद कर रहा है।