दिल्लीः महिला सम्मान राशि और संजीवनी योजना के लिए आज से शुरु होगा पंजीकरण

दिल्ली सरकार की तरफ से घोषित मुख्यमंत्री महिला सम्मान राशि और संजीवनी योजना के लिए सोमवार से पंजीकरण शुरू हो जाएगा। आप कार्यकर्ता इसके पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण घर-घर जाकर करवाएंगे। जानकारी के मुताबिक आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व मुख्यमंत्री आतिशी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में इस काम को शुरू करेंगे। इसके बाद आप कार्यकर्ता घर-घर जाकर दोनों योजनाओं के लिए पंजीकरण करवाएंगे।
महिला सम्मान राशि के लिए पात्रता
. 18 साल से ज्यादा की उम्र होने के साथ दिल्ली की निवासी और वोटर हो।
. वर्तमान या पूर्व में स्थायी सरकारी कर्मचारी नहीं हो।. मौजूदा या पूर्व एमपी, एमएलए, काउंसलर योजना से बाहर।
. पिछले वित्तीय सत्र में इनकम टैक्स भरने वाली महिला भी नहीं होगी पात्र।
. दिल्ली सरकार की कोई पेंशन स्कीम, जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगता पेंशन लेने वाली महिलाएं भी नहीं होंगी पात्र।