रतन टाटा के निधन पर बॉलीवुड कलाकारों ने जताया शोक, एक्ट्रेस सिमी गरेवाल ने कहा- अलविदा मेरे दोस्त

उद्योगपति रतन टाटा के निधन से देश में शोक की लहर है। उनके निधन के बाद बॉलीवुड कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं। अभिनेता सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, रतन टाटा का निधन बेहद दुखद है। एक्ट्रेस सिमी गरेवाल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो को उन्होंने बेहद इमोशनल कैप्शन और रतन टाटा के हैशटैग के साथ पोस्ट किया, “हर कोई कहता है कि तुम चले गए तुम्हारा जाना सहन करना बहुत कठिन है…. बहुत कठिन.. अलविदा मेरे दोस्त”।
रतन टाटा के दयालु स्वभाव ने लाखों जिंदगियों को प्रभावित किया
अभिनेता संजय दत्त ने रतन टाटा की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “भारत ने आज एक सच्चा दूरदर्शी खो दिया है। वे सत्यनिष्ठा और करुणा के प्रतीक थे, जिनका योगदान व्यवसाय से कहीं आगे था। इसका असर अनगिनत जिंदगियों पर पड़ा। उसकी आत्मा को शांति मिले।” अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शोक व्यक्त किया है। प्रियंका ने रतन टाटा की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”आपने अपने दयालु स्वभाव से लाखों जिंदगियों को प्रभावित किया। आपके नेतृत्व और उदारता की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। आपने हमारे देश के लिए जो किया है उसके लिए धन्यवाद। आप हमारे लिए प्रेरणा हैं और आपकी बहुत याद आएगी सर।”
दुनिया एक दूरदर्शी व्यक्ति के निधन पर शोक मना रही है
मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी, वाणी कपूर, राणा दग्गुबाती, आयुष्मान खुराना, पुलकित सम्राट, शरवरी जोशी, भूमि पेडनेकर, अथिया शेट्टी, अनुष्का शर्मा, तारा सुतारिया, वरुण धवन, बोमन ईरानी ने भी सोशल मीडिया पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। अजय देवगन ने लिखा कि दुनिया एक दूरदर्शी व्यक्ति के निधन पर शोक मना रही है। रतन टाटा की विरासत हमेशा पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। भारत और उसके बाहर उनका योगदान अतुलनीय है। हम उनके बहुत आभारी हैं। बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने लिखा, “ऐसा इंसान दोबारा नहीं होगा। यह जानकर बहुत दुख हुआ कि रतन टाटा जी अब नहीं रहे। परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदनाएं। रेस्ट इन पीस सर।”
सिमी गरेवाल की पोस्ट पर नेटिजन्स कमेंट कर रतन टाटा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं
एक्ट्रेस सिमी गरेवाल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है। ये तब की तस्वीर है, जब सिमी गरेवाल ने रतन टाटा का इंटरव्यू लिया था। इस फोटो पर उन्होंने बेहद इमोशनल कैप्शन दिया है। सिमी गरेवाल ने कैप्शन और रतन टाटा के हैशटैग के साथ पोस्ट किया, “हर कोई कहता है कि तुम चले गए.. तुम्हारा जाना सहन करना बहुत कठिन है.. बहुत कठिन.. अलविदा मेरे दोस्त”।
सिमी गरेवाल का टॉक शो था काफी लोकप्रिय
सिमी गरेवाल और रतन टाटा एक समय प्यार में थे। कहा गया था कि दोनों शादी कर लेंगे लेकिन किन्हीं कारणों से ये अलग हो गए। सिमी गरेवाल की पोस्ट पर नेटिजन्स कमेंट कर रतन टाटा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सिमी गरेवाल का टॉक शो काफी लोकप्रिय था। इस शो में उद्योगपति रतन टाटा भी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने अपनी निजी जिंदगी, शादी, रिलेशनशिप को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब दिए।
रतन टाटा और मेरे बीच बहुत पुराना रिश्ता था
अभिनेत्री सिमी गरेवाल ने एक इंटरव्यू में रतन टाटा को लेकर टिप्पणी की थी। मीडिया को दिए इंटरव्यू में सिमी ने रतन टाटा के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। “रतन टाटा और मेरे बीच बहुत पुराना रिश्ता था। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है। वह बहुत सज्जन व्यक्ति हैं। उनके लिए पैसा कभी महत्वपूर्ण नहीं रहा। वे विदेश में बहुत आरामदायक जीवन जीते हैं, निश्चिंत रहते हैं, लेकिन भारत में वे बहुत व्यस्त रहते हैं।”