प्रमुख खबरें

श्रीलंका से चेन्नई वापस लौटे और 19 भारतीय मछुआरे, भारतीय उच्चायोग ने रिहाई को लेकर दी जानकारी

श्रीलंका से चेन्नई वापस लौटे और 19 भारतीय मछुआरे, भारतीय उच्चायोग ने रिहाई को लेकर दी जानकारी
  • PublishedApril 10, 2024

श्रीलंका नौसेना ने हिरासत में लिये गए 19 भारतीय मछुआरों को मंगलवार को भारत भेज दिया। इसकी पुष्टि भारतीय उच्चायोग ने करते हुए बताया कि करीब एक सप्ताह पहले इतने ही भारतीय मछुआरों को छोड़ा गया था।

कानूनी कार्रवाई के बाद छोड़ा गया
भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 19 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका से चेन्नई भेज दिया गया है। श्रीलंका की नौसेना ने पिछले महीने के अंत में एक बयान में पुष्टि की थी कि नौसेना ने 2024 में द्वीपीय राष्ट्र के जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए गए भारतीय नौकाओं को जब्त कर मछुआरों को पकड़ा तथा उन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकारियों को सौंप दिया।

क्या है मामला
श्रीलंकाई नौसेना ने पिछले महीने के अंत में एक बयान में पुष्टि की थी कि 2024 में द्वीप राष्ट्र के जल क्षेत्र पर मछली पकड़ने के लिए 23 भारतीय ट्रॉलर और 178 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया और उन्हें कानूनी कार्रवाई के अधिकारियों को सौंप दिया है।

अब तक 38 मछुआरों की रिहाई
तीन अप्रैल को श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 19 भारतीय मछुआरों को यहां अधिकारियों द्वारा रिहा किए जाने के बाद भारत वापस भेज दिया गया था। भारत के 38 मछुआरों की रिहाई ऐसे वक्त हुई है जब कच्चातिवु द्वीप को लेकर विवाद बढ़ गया है।