भारत

पीआईबी ने आम चुनाव 2024 से जुड़ी जानकारी के लिए एक मीडिया सुविधा पोर्टल का शुभारंभ किया

पीआईबी ने आम चुनाव 2024 से जुड़ी जानकारी के लिए एक मीडिया सुविधा पोर्टल का शुभारंभ किया
  • PublishedMarch 27, 2024

पत्र सूचना कार्यालय ने आम चुनाव 2024 की रिपोर्टिंग करने वाले मीडियाकर्मियों के लिए समग्र सुविधा पोर्टल के रूप में विभिन्न विशेषताओं से लैस एक माइक्रोसाइट https://pib.gov.in/elect2024/index.aspx की शुरुआत की है। इस पोर्टल में निम्नलिखित विशेषताएं हैं।

एक डिजिटल फ्लिप बुक: इसमें विभिन्न दिलचस्प विश्लेषण और डेटा पर आधारित फीचरों का समावेश है। मीडियाकर्मी इस जानकारी का उपयोग अपने लेख लिखने के लिए कर सकते हैं।

इसमें उपयोगी लिंक प्रदान किए गए हैं जिनके माध्यम से पत्रकार निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के वेबसाइट के प्रासंगिक हिस्सों तक जा सकते हैं।

विभिन्न इन्फोग्राफिक्स को संदर्भ के रूप में प्रदान किया गया है और इससे डेटा को समझना आसान हो जाता है।