प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया में राष्ट्रपति के सफल चुनाव के लिए वहां की जनता को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के सफल राष्ट्रपति चुनाव पर वहां के लोगों को बधाई दी है। इन चुनावों में वर्तमान रक्षामंत्री प्रोबोओ सुबियांतो आगे चल रहे हैं। अपने संदेश में, पीएम मोदी ने कहा कि वे दोनों देशों के बीच व्यापक सामरिक भागीदारी को और मजबूत करने के लिए नए राष्ट्रपति के साथ काम करने के उत्सुक हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार पीएम मोदी ने रविवार (18 फरवरी) को इंडोनेशिया के लोगों को सफल राष्ट्रपति चुनाव और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति प्रोबोओ सुबियांतो को बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स (x) पर पोस्ट किया, “सफल राष्ट्रपति चुनाव और नेतृत्व में प्रबोवो सुबियांतो के लिए इंडोनेशिया के लोगों को बधाई। भारत और इंडोनेशिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए नए राष्ट्रपति के साथ काम करने को उत्सुक हूं।”
https://x.com/narendramodi/status/1759228402672845110?s=20
ज्ञात हो कि भारत और इंडोनेशिया के बीच दो सहस्राब्दियों से अधिक समय से सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। इंडोनेशिया दक्षिण पूर्व एशिया में भारत का एक प्रमुख आर्थिक भागीदार है।