प्रमुख खबरें

वाइस एडमिरल तरुण सोबती ने संभाला नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख का पदभार

वाइस एडमिरल तरुण सोबती ने संभाला नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख का पदभार
  • PublishedOctober 2, 2023

वाइस एडमिरल तरुण सोबती को नौसेना स्टाफ का नया उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। उन्होंने रविवार को पदभार ग्रहण किया। उन्हें 01 जुलाई 1988 को भारतीय नौसेना में नियुक्त किया गया था और वह नेविगेशन एवं डायरेक्शन विशेषज्ञ हैं। उन्होंने 38 साल से अधिक की शानदार सेवा के बाद रिटायर हुए वाइस एडमिरल संजय महेंद्रू से यह कार्यभार लिया है।
भारतीय सेना प्रमुख तंजानिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे, रक्षा संबंधों को मिलेगी मजबूती

भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे 2 से 5 अक्टूबर 2023 तक तंजानिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। जिससे दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे रक्षा संबंध और मजबूत होंगे।
जम्मू-कश्मीर के 100% गांवों को ओडीएफ प्लस का दर्जा हासिल करने पर प्रधानमंत्री ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चरण- II के तहत ‘मॉडल’ श्रेणी में जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के 100% गांवों को ओडीएफ प्लस का दर्जा प्राप्त करने के लिए जम्मू-कश्मीर की सराहना की है।