मनोरंजन

Kajol: दिवाली पार्टी में माधुरी दीक्षित के साथ काजोल ने किया डांस, पोस्ट शेयर कर बोलीं- असली डांसिंग क्वीन…

Kajol: दिवाली पार्टी में माधुरी दीक्षित के साथ काजोल ने किया डांस, पोस्ट शेयर कर बोलीं- असली डांसिंग क्वीन…
  • PublishedOctober 21, 2022

बॉलीवुड में इस समय दिवाली की धूम देखने को मिल रही है। इसी क्रम में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर भी दिवाली पार्टी रखी गई थी। जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए, अब एक्ट्रेस काजोल ने पार्टी में मस्ती करते हुए माधुरी दीक्षित संग अपना वीडियो साझा किया है।

दीवाली के त्योहार को लेकर हर तरफ तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और अभी से इसे लेकर जबरदस्त धूम देखने को मिल रही है। बॉलीवुड सितारों में भी दिवाली को लेकर काफी क्रेज रहता है। हाल ही में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर दिवाली पार्टी का आयोजन किया गया था। कई बड़े सितारें इसमें शामिल हुए। अभिनेत्री काजोल और माधुरी दीक्षित ने भी दिवाली पार्टी में जमकर धूम मचाई, जिसका मजेदार वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है।

काजोल और माधुरी की दिवाली पार्टी मस्ती
एक्ट्रेस काजोल ने आज अपने इंस्टाग्राम दिवाली पार्टी का जो वीडियो साझा किया है। इसमें दोनों मस्ती भरे अंदाज में हल्का-फुल्का डांस करती नजर आ रही हैं। काजोल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- “असली डांसिंग क्वीन के साथ, थैंक्यू माधुरी फ्लोर पर इतना फन करने के लिए और पार्टी के लिए मनीष मल्होत्रा को भी शुक्रिया, सभी को दीवाली की एडवांस में शुभकामनाएं। उत्सव का समय!”

फैंस भी काजोल द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर प्यार लुटाते दिखे। कई यूजर्स ने उन्हें डांसिंग फ्लोर की वीडियो भी साझा करने को कहा। वहीं माधुरी दीक्षित ने इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिवाली की शुभकामनाएं दी है। एक प्रशंसक ने कमेंट बॉक्स में लिखा- ओ माय गॉड प्लीज आप दोनों की डांस करते हुए वीडियो शेयर करो। इसी तरह से दूसरे ने लिखा- “दो पसंदीदा एक ही फ्रेम में”। अन्य फैंस भी इसी तरह से प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।