Close

Recent Posts

प्रमुख खबरें भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रधानमंत्री तपेदिक मुक्त भारत अभियान की वर्चुअल माध्‍यम से शुरुआत करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रधानमंत्री तपेदिक मुक्त भारत अभियान की वर्चुअल माध्‍यम से शुरुआत करेंगी
  • PublishedSeptember 16, 2022

09-09-2022-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वर्ष 2025 तक देश से तपेदिक उन्मूलन के मिशन को पुनर्जीवित करने के लिए प्रधानमंत्री तपेदिक मुक्त भारत अभियान की आज वर्चुअल माध्‍यम से शुरुआत करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2018 में दिल्ली तपेदिक सम्‍मेलन में वर्ष 2030 के सतत विकास लक्ष्य से पांच साल पहले देश में तपेदिक उन्‍मूलन करने का आह्वान किया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वर्ष 2025 तक देश से तपेदिक उन्मूलन के मिशन को पुनर्जीवित करने के लिए प्रधानमंत्री तपेदिक मुक्त भारत अभियान की आज वर्चुअल माध्‍यम से शुरुआत करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2018 में दिल्ली तपेदिक सम्‍मेलन में वर्ष 2030 के सतत विकास लक्ष्य से पांच साल पहले देश में तपेदिक उन्‍मूलन करने का आह्वान किया था।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया और स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉक्‍टर भारती प्रवीण पवार भी उपस्थित रहेंगे। इसमें राज्यों, जिला स्वास्थ्य प्रशासन, कॉर्पोरेट, उद्योग, नागरिक समाज और गैर सरकारी संगठनो के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

आयोजन के दौरान, राष्ट्रपति मुर्मु नि-क्षय मित्र पोर्टल का भी शुभारंभ करेंगी। यह पेार्टल तपेदिक का उपचार करा रहे लोगों को विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान करने का एक मंच प्रदान करता है।