कोलकाता : वीरभूम जिले के नानूर और साइंथिया इलाके में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की सभा में भाग लेने के लिए जाते समय भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की गोली मार दी गई। दोनों का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। भाजपा ने हमले का आरोप तृणमूल पर लगाया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की बुधवार को सिउड़ी जिला स्कूल मैदान में एक सभा थी।
जिले के विभिन्न हिस्सों से भाजपा कार्यकर्ता पहुंच रहे थे;-उक्त सभा में जिले के विभिन्न हिस्सों से भाजपा कार्यकर्ता पहुंच रहे थे। गेरुआ पार्टी का आरोप है कि उनके कार्यकर्ताओं को तृणमूल ने नानूर के शिमुलिया गांव में सभा में जाने से रोकने के लिए हमला कर दिया। बम फेंके गए और दो भाजपा कार्यकर्ताओं को गोली मार दी गई।
दोनों के पेट में गोली लगी जो सियान अस्पताल में भर्ती:-दोनों के पेट में गोली लगी है जिसे स्थानीय सियान अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी आरोप है कि खैराशोल-शिमुलिया मार्ग पर भाजपा कार्यकर्ताओं से संबंधित कई बसों को रोका गया। इसी तरह की घटना सैंथिया के भ्रामराकल गांव में हुई।
विरोध पर भाजपा समर्थक धनुष और तीर के साथ बैठे;-भाजपा अनुसार, दिलीप घोष की सभा में पार्टी समर्थक जा रहे थे। भ्रामरकल इलाके उन्हें रोका गया। इसका जब विरोध किया गया तो भाजपा समर्थक धनुष और तीर के साथ सड़कों पर बैठ गए। इलाके में तनाव है। इसबीच स्थानीय तृणमूल नेताओं ने भाजपा के सभी आरोपों से इन्कार किया है।
इस घटना से तृणमूल का लेना-देना नहीं : अभिजीत:-जिला तृणमूल के समन्वयक अभिजीत सिंह ने कहा कि इस घटना से तृणमूल का कोई लेना-देना नहीं है। यह सब भाजपा की गुटबाजी की वजह से हुई है। पुलिस की जांच में सब सामने आ जाएगा। आरोपितों के पकड़े जाने पर सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा। इस घटना से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल पर जमकर निशाना साधा था।