तैमूर अली खान इस देश के सबसे कम उम्र के सेलिब्रिटी हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले तैमूर क्रिकेट भी खेलते हैं! उनकी मां करीना कपूर ने एक तस्वीर शेयर करके इस बात की तस्दीक की है। मंगलवार को करीना कपूर ने तैमूर की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें तैमूर मैदान में बैट लिए खड़े हैं।इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने लिखा, 'क्या आईपीएल में कोई जगह है? मैं भी खेल सकता हूं।' तैमूर का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। उनके इस फोटो को 4.5 लाख से अधिक लोगों ने पसंद किया है। इस पर कमेंट करने वालों की बाढ़ सी आ गई है। इनमें केवल फैंस ही नहीं ब्लकि प्रियंका चोपड़ा, करिश्मा कपूर जैसी नामी हस्तियां भी शामिल हैं।फिलहाल करीना अपने पति सैफ अली खान के साथ दिल्ली में हैं। अगर वर्क फ्रंट के बारे में बात करें तो करीना कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में उनके साथ आमिर खान लीड रोल में दिखेंगे। इस फिल्म के अलावा वे 'तख्त' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट करेंगे। हाल ही करीना कपूर के प्रेग्नेंट होने की खबरें आई थीं। करीना कपूर की प्रेग्नेंसी को ध्यान में रखते हुए फिल्म के मेकर्स खास सावधानियां बरत रहे हैं।