प्रमुख खबरें

भारतीय रेलवे की नई सुविधा: अब टिकट बुकिंग के साथ ही अतिरिक्त सामान की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

भारतीय रेलवे की नई सुविधा: अब टिकट बुकिंग के साथ ही अतिरिक्त सामान की ऑनलाइन बुकिंग शुरू
  • PublishedJuly 31, 2026

ट्रेन यात्रियों के लिए राहत की खबर है। भारतीय रेलवे ने शुक्रवार से एक्सेस लगेज यानी अतिरिक्त सामान की बुकिंग और पेमेंट की सुविधा सीधे ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम से जोड़ दी है। अब यात्री टिकट बुक करते समय ही तय समयसीमा से ज्यादा सामान की बुकिंग कर सकते हैं। इससे ट्रेन में चढ़ने से पहले अलग से पार्सल ऑफिस जाने और लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत खत्म हो गई है।

कौन ले सकता है लाभ?

यह सुविधा केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध है। निम्न क्लास के यात्री इसका इस्तेमाल कर सकते हैं:

– एसी फर्स्ट क्लास
– एसी 2-टियर
– फर्स्ट क्लास
– स्लीपर क्लास
– सेकंड क्लास

AC 3-टियर और AC चेयर कार के यात्री इस सुविधा के पात्र नहीं हैं, क्योंकि इन क्लास में अतिरिक्त सामान ले जाने की अनुमति नहीं है।

मुफ्त और अधिकतम सामान सीमा

यात्रा क्लास मुफ्त सीमा अधिकतम सीमा

AC फर्स्ट क्लास 70 किग्रा 150 किग्रा
AC 2-टियर / फर्स्ट 50 किग्रा 100 किग्रा
स्लीपर क्लास 40 किग्रा 80 किग्रा
सेकंड क्लास 35 किग्रा 70 किग्रा

इसके विपरीत, AC 3-टियर और AC चेयर कार के यात्री 40 किलोग्राम तक सामान ले जा सकते हैं, जो अधिकतम सीमा भी है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि मुफ्त सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर निर्धारित एक्सेस लगेज शुल्क देना होगा। साथ ही, सामान के साइज पर भी सख्त नियम लागू रहेंगे। वज़न की पाबंदियों के अलावा, रेलवे यात्री कोच के अंदर ले जाए जाने वाले सामान के साइज पर भी नियम लागू करता है।

आम तौर पर 100 cm × 60 cm × 25 cm साइज़ तक के ट्रंक, सूटकेस और बक्सों को डिब्बों के अंदर ले जाने की इजाज़त होती है। हालांकि, AC 3-टियर और AC चेयर कार कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को 55 cm × 45 cm × 22.5 cm की छोटी साइज़ लिमिट का पालन करना होगा।

यह नई डिजिटल सुविधा यात्रियों के समय की बचत करेगी और टिकट बुकिंग को और अधिक सुविधाजनक बनाएगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कदम यात्री अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।