प्रमुख खबरें

अगले महीने से बढ़ सकते हैं बिजली के दाम, सरकार बना रही ये योजना

अगले महीने से बढ़ सकते हैं बिजली के दाम, सरकार बना रही ये योजना
  • PublishedMarch 23, 2026

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के निवासियों को अप्रैल महीने से बिजली के झटके लग सकते हैं। दिल्ली सरकार द्वारा तीन निजी बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) को 38,000 करोड़ रुपये से अधिक के लंबित बकाया भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने के कारण बिजली की दरों में वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा है।
दरअसल, पिछले साल अगस्त में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि दिल्ली की तीन प्रमुख वितरण कंपनियों (BRPL, BYPL और TPDDL) को पिछले सात वर्षों की नियामक परिसंपत्तियों (Regulatory Assets) का भुगतान किया जाए। पिछले एक दशक में दिल्ली में बिजली की दरों में कोई बड़ी वृद्धि नहीं हुई है, जिसके कारण यह बकाया राशि तेजी से बढ़ी है।

उपभोक्ताओं को राहत की उम्मीद:

अधिकारियों के अनुसार, सरकार इस बात से वाकिफ है कि दरों में वृद्धि का बोझ आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। इसलिए, सरकार उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले इस अतिरिक्त प्रभाव को कम करने के लिए सब्सिडी योजना तैयार कर रही है। इससे उन लोगों को राहत मिल सकती है जो वर्तमान में मुफ्त या रियायती बिजली का लाभ उठा रहे हैं।