खेल

इंडिया को बड़ा झटका, हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप से हुए बाहर

इंडिया को बड़ा झटका, हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप से हुए बाहर
  • PublishedFebruary 6, 2026

नई दिल्ली. भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा टी20 वर्ल्डकप से बाहर हो गए हैं. हर्षित को घुटने में चोट है. भारतीय टीम को शनिवार को यूएसए के खिलाफ टी20 विश्व कप में पहला मैच खेलना है. इस मैच से पहले हर्षित का बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है. नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच के दौरान चोटिल होने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा का आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में खेलना संदेह के घेरे में आ गया था. राणा को यह चोट भारत के वार्म-अप मैच में गेंदबाजी करते समय लगी. एक ओवर में दो बार रन-अप रोककर वह अपने घुटने को पकड़कर मैदान से बाहर चले गए. उन्होंने केवल एक ओवर फेंका और 16 रन दिए.

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने यूएसए के खिलाफ मुकाबले की पूर्व संध्या पर कहा कि हर्षित राणा अभी पूरी तरह से बाहर नहीं हुए हैं, लेकिन उन्होंने माना कि स्थिति उत्साहजनक नहीं लग रही है. सूर्यकुमार ने कहा, ‘हर्षित राणा अभी पूरी तरह से बाहर नहीं हुए हैं, फिजियो उनकी जांच कर रहे हैं, लेकिन उनकी हालत ठीक नहीं लग रही है.’