Donald Trump का बड़ा ऐलान! कहा, ‘अब थर्ड वर्ल्ड’ देशों के लोगों को US में नहीं मिलेगी एंट्री’

वाशिंगटन डीसी, 28 नवंबर, 2025 : वाशिंगटन डीसी में हाल ही में हुए नेशनल गार्ड्स पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने शुक्रवार को एक बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनका प्रशासन ‘तीसरी दुनिया’ से होने वाले माइग्रेशन को स्थायी रूप से रोकने को लेकर काम करेगा। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह अमेरिकी सिस्टम को पूरी तरह से ‘रिकवर और रीसेट’ करने के लिए यह कदम उठा रहे हैं, जिसका सीधा असर लाखों प्रवासियों पर पड़ेगा।
तीसरी दुनिया के देशों से माइग्रेशन को हमेशा के लिए रोक दूंगा
ट्रंप ने ट्रूथ पर लिखा, ”भले ही हमने टेक्नोलॉजी में तरक्की की है, इमिग्रेशन पॉलिसी ने कई लोगों के लिए उन फायदों और रहने के हालात को खत्म कर दिया है. मैं सभी तीसरी दुनिया के देशों से माइग्रेशन को हमेशा के लिए रोक दूंगा, जिससे अमेरिकी सिस्टम पूरी तरह से ठीक हो सके. बाइडेन के लाखों गैर-कानूनी एडमिशन खत्म कर दूंगा.”
अब किसे डिपोर्ट करने की तैयारी में हैं ट्रंप
ट्रंप ने यह भी कहा कि जो व्यक्ति अमेरिका के काम का नहीं है, उसे बाहर कर दिया जाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा, ”ऐसे किसी भी शख्स को बाहर कर दूंगा जो यूनाइटेड स्टेट्स के लिए नेट एसेट नहीं है, या हमारे देश से लगाव नहीं रखता है. हमारे देश के गैर-नागरिकों को मिलने वाले सभी फेडरल फायदे और सब्सिडी खत्म कर दूंगा. हर उस विदेशी नागरिक को डिपोर्ट कर दूंगा जो पब्लिक पर बोझ है.”
