प्रमुख खबरें

PU सीनेट चुनावों के ऐलान पर CM मान ने किया Tweet ,

PU सीनेट चुनावों के ऐलान पर CM मान ने किया Tweet ,
  • PublishedNovember 28, 2025

चंडीगढ़, 28 नवंबर, 2025 : पंजाब यूनिवर्सिटी (Panjab University – PU) चंडीगढ़ की सीनेट (Senate) और सिंडिकेट (Syndicate) चुनावों को लेकर चल रहे लंबे संघर्ष को आखिर बड़ी कामयाबी मिल गई है। बीते दिन उपराष्ट्रपति और पीयू चांसलर (Chancellor) सी.पी. राधाकृष्णन (C.P. Radhakrishnan) ने यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव करवाने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस बड़े फैसले के बाद पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए इसे पूरे पंजाब की ‘शानदार जीत’ बताया है और संघर्ष करने वाले छात्रों को बधाई दी है।

यह सिर्फ यूनिवर्सिटी नहीं, पंजाब की विरासत है”

सीएम मान ने अपने ट्वीट में लिखा, “उप-राष्ट्रपति माननीय सी.पी. राधाकृष्णन जी द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट चुनावों को मंजूरी देना पूरे पंजाब की एक शानदार जीत है। यह संस्था सिर्फ एक यूनिवर्सिटी नहीं, बल्कि पंजाब की विरासत (Heritage) है।” मुख्यमंत्री ने इस फैसले को पंजाब के हकों की जीत करार दिया है।

हिम्मत न हारने वालों को सलाम

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में उन सभी लोगों की सराहना की जिन्होंने इस मांग को लेकर आवाज उठाई थी। उन्होंने लिखा, “यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी, शिक्षक, फैकल्टी सदस्य (Faculty Members) और हर वह पंजाबी बधाई का पात्र है, जिन्होंने भारी दबाव के बावजूद भी अपनी हिम्मत टूटने नहीं दी। उन्होंने संघर्ष जारी रखा और आखिरकार उनका संघर्ष रंग लाया।”

ਉਪ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਮਾਣਯੋਗ C.P. Radhakrishnan ਜੀ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੀ ਸੈਨੇਟ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਮਨਜ਼ੂਰੀ ਸਮੁੱਚੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਜਿੱਤ ਹੈ। ਇਹ ਸੰਸਥਾ ਸਿਰਫ਼ ਇੱਕ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਨਹੀਂ ਬਲਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਵਿਰਾਸਤ ਹੈ।

ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ, ਅਧਿਆਪਕ, ਫੈਕਲਟੀ ਮੈਂਬਰ ਅਤੇ ਹਰ ਉਹ ਪੰਜਾਬੀ ਵਧਾਈ ਦਾ ਪਾਤਰ ਹੈ, ਜਿਸ ਨੇ ਬੇਹੱਦ…
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) November 28, 2025

‘बचाओ मोर्चा’ की मेहनत रंग लाई

गौरतलब है कि ‘पंजाब यूनिवर्सिटी बचाओ मोर्चा’ (Panjab University Bachao Morcha) पिछले काफी समय से सीनेट और सिंडिकेट के लोकतांत्रिक ढांचे को बचाने और चुनाव करवाने के लिए संघर्ष कर रहा था। केंद्र सरकार के कुछ फैसलों को लेकर पंजाबियों में भारी रोष था, लेकिन अब चांसलर के इस ऐलान से यूनिवर्सिटी कैंपस और पंजाब भर में खुशी की लहर दौड़ गई है।