प्रमुख खबरें

Punjab Cabinet की Meeting आज 28 November को, लिए जा सकते हैं अहम फैसले

Punjab Cabinet की Meeting आज 28 November को, लिए जा सकते हैं अहम फैसले
  • PublishedNovember 28, 2025

चंडीगढ़, 28 नवंबर, 2025 : पंजाब में आज यानी 28 नवंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की अगुवाई में कैबिनेट की एक बेहद अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सुबह 11:30 बजे बुलाई गई है। माना जा रहा है कि इस दौरान मान सरकार कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगा सकती है और राज्य के हित में कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

स्कूल का सामान

चुनावों और राहत पर हो सकती है चर्चा

हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक बैठक का कोई आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट लोगों को राहत पहुंचाने वाले कई फैसलों पर चर्चा कर सकती है।

इसके अलावा, इस मीटिंग में जिला परिषद (Zila Parishad) और ब्लॉक समिति (Block Samiti) के आगामी चुनावों को लेकर भी सुझाव पेश किए जाने की संभावना है, जिस पर सरकार अपनी रणनीति तैयार कर सकती है।