प्रमुख खबरें

PU विवाद : MP Kang ने उपराष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी! की ‘यह’ मांग

PU विवाद : MP Kang ने उपराष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी! की ‘यह’ मांग
  • PublishedNovember 27, 2025

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 27 नवंबर, 2025 : श्री आनंदपुर साहिब (Sri Anandpur Sahib) से सांसद मालविंदर सिंह कंग (Malvinder Singh Kang) ने पंजाब यूनिवर्सिटी (Panjab University) के सेनेट और सिंडिकेट इलेक्शन वाले मसले को लेकर उपराष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा है। सांसद का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा सीनेट और सिंडिकेट के पुनर्गठन (Reorganization) के फैसलों को लेकर पंजाबियों में भारी रोष और चिंता है।
विरोध के बाद वापस ली गई थी अधिसूचना

गौरतलब है कि जबरदस्त विरोध को देखते हुए केंद्र सरकार ने हाल ही में 28 अक्टूबर 2025 की अपनी अधिसूचना (Notification) वापस ले ली थी। इसके बावजूद, इस मुद्दे पर अभी भी कई सवाल और चिंताएं बनी हुई हैं, जिनके समाधान के लिए सांसद कंग ने उपराष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है।