प्रमुख खबरें

AAP पंजाब ने वरिष्ठ नेता को पार्टी से निकाला

AAP पंजाब ने वरिष्ठ नेता को पार्टी से निकाला
  • PublishedNovember 27, 2025

चंडीगढ़, 27 नवंबर 2025: आम आदमी पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज मोगा के मेयर और वरिष्ठ नेता बलजीत सिंह चन्नी को पार्टी से निकाल दिया है। इस संबंध में आम आदमी पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि बलजीत सिंह चन्नी के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं, जिनके आधार पर यह कार्रवाई की गई है और उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया है। ‘AAP’ सूत्रों का कहना है कि पार्टी-विरोधी गतिविधियों के कारण चन्नी को पार्टी से बाहर किया गया है।