प्रमुख खबरें

Chandigarh में हजारों किसानों का प्रदर्शन! बाढ़ प्रभावित फसलों के मुआवजे की मांग

Chandigarh में हजारों किसानों का प्रदर्शन! बाढ़ प्रभावित फसलों के मुआवजे की मांग
  • PublishedNovember 26, 2025

Chandigarh में हजारों किसानों का प्रदर्शन! बाढ़ प्रभावित फसलों के मुआवजे की मांग; चंडीगढ़, 26 नवंबर, 2025 : चंडीगढ़ (Chandigarh) के सेक्टर 43 स्थित दशहरा ग्राउंड में बुधवार को हजारों की संख्या में किसान एकत्र हुए। संयुक्त किसान मोर्चा (Samyukta Kisan Morcha) के बैनर तले पंजाब (Punjab) भर से आए इन किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया

बिजली बिल और मुआवजे पर रार

ये किसान मुख्य रूप से प्रस्तावित बिजली (संशोधन) विधेयक 2025 (Electricity Amendment Bill 2025) का विरोध कर रहे हैं। इसके अलावा, उनकी प्रमुख मांग बाढ़ से प्रभावित फसलों के लिए उचित मुआवजे (Compensation) की है। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल (Police Force) तैनात किया है।