प्रमुख खबरें

Bhagwant Mann का बड़ा ऐलान: इन 3 ‘पवित्र शहरों’ में चलेंगी मुफ्त मिनी बसें और ई-रिक्शा…

Bhagwant Mann का बड़ा ऐलान: इन 3 ‘पवित्र शहरों’ में चलेंगी मुफ्त मिनी बसें और ई-रिक्शा…
  • PublishedNovember 25, 2025

श्री आनंदपुर साहिब, 25 नवंबर, 2025 : पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने खालसा पंथ की जन्मस्थली श्री आनंदपुर साहिब (Sri Anandpur Sahib) से एक और बड़ी घोषणा की है। उन्होंने ऐलान किया है कि राज्य के तीन ‘पवित्र शहरों’ में श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुविधा के लिए अब मुफ्त परिवहन सेवाएं शुरू की जाएंगी।

किन शहरों को मिलेगा फायदा?

यह सुविधा उन तीन शहरों में लागू होगी जिन्हें हाल ही में पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पास करके ‘पवित्र शहर’ का दर्जा दिया गया है। इनमें शामिल हैं:

1. श्री अमृतसर साहिब (Sri Amritsar Sahib)

2. श्री आनंदपुर साहिब (Sri Anandpur Sahib)

3. तलवंडी साबो (Talwandi Sabo)

मिनी बसें और ई-रिक्शा चलेंगे फ्री

सीएम मान ने बताया कि इन तीनों ऐतिहासिक और धार्मिक शहरों में जल्द ही मुफ्त मिनी बसें और ई-रिक्शा (e-rickshaws) चलाए जाएंगे। सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को धार्मिक स्थानों के दर्शन करने और शहर के भीतर आने-जाने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।