Ayodhya के Ram Mandir में आज ‘धर्म ध्वज’ फहराएंगे PM Modi! देखें मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

अयोध्या, 25 नवंबर, 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज यानी मंगलवार (Tuesday) को रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) के दौरे पर हैं, जहां वे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (Shri Ram Janmabhoomi Temple) के शिखर पर ध्वज फहराएंगे। विवाह पंचमी (Vivah Panchami) के शुभ अवसर पर होने वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए पूरी अयोध्या को एक अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है।
पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए 6970 सुरक्षाकर्मियों का घेरा तैयार किया गया है, जिसमें एटीएस (ATS) से लेकर एनएसजी (NSG) के स्नाइपर्स तक तैनात हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक दिन पहले ही वहां पहुंच चुके हैं।
अभिजीत मुहूर्त में होगा ध्वजारोहण
यह आयोजन मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की शुभ पंचमी पर हो रहा है। पीएम मोदी दोपहर करीब 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में मंदिर के शिखर पर भगवा झंडा फहराएंगे। यह झंडा 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा है, जिस पर भगवान श्रीराम की वीरता के प्रतीक चमकते सूरज और कोविदारा पेड़ के साथ ‘ॐ’ अंकित है। यह झंडा रामराज्य (Ramrajya) के आदर्शों और एकता का संदेश देगा।
ऐसा है पीएम मोदी का पूरा शेड्यूल
प्रधानमंत्री का आज का कार्यक्रम बेहद व्यस्त और भक्तिमय रहने वाला है:
1. सुबह 10 बजे: पीएम सबसे पहले सप्तमंदिर जाएंगे। वहां वे महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी के मंदिरों में शीश झुकाएंगे।
2. सुबह 11 बजे: इसके बाद वे माता अन्नपूर्णा मंदिर जाएंगे और फिर राम दरबार गर्भगृह में दर्शन-पूजन करेंगे।
3. दोपहर 12 बजे: शुभ मुहूर्त में मुख्य मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया जाएगा।
अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम (Security Arrangements)
पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने जमीन से लेकर आसमान तक पहरा बिठा दिया है। सुरक्षा का विवरण इस प्रकार है:
1. कुल सुरक्षा बल: 6970 जवान तैनात।
2. वरिष्ठ अधिकारी: 14 एसपी (SP), 30 एएसपी (ASP) और 90 डीएसपी (DSP) कमान संभालेंगे।
3. स्पेशल फोर्स: एटीएस कमांडो (ATS Commando) की 2 टीमें और एनएसजी स्नाइपर (NSG Sniper) की 2 टीमें तैनात।
4. तकनीकी निगरानी: एंटी-ड्रोन सिस्टम (Anti-Drone System) और 90 तकनीकी विशेषज्ञों की टीम निगरानी रखेगी।
5. यातायात व्यवस्था: 820 ट्रैफिक पुलिस के जवान और 130 ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर तैनात हैं।
6. अन्य यूनिट्स: बम डिटेक्शन टीम, डॉग स्क्वॉड, बीडीडीएस (BDDS) की 9 टीमें और 4 साइबर कमांडो भी मौके पर मौजूद हैं।
