प्रमुख खबरें

जत्थेदार गड़गज्ज का CM पर पलटवार, कहा- ‘हम पंथ के प्रति जवाबदेह’

जत्थेदार गड़गज्ज का CM पर पलटवार, कहा- ‘हम पंथ के प्रति जवाबदेह’
  • PublishedNovember 21, 2025

अमृतसर/चंडीगढ़, 21 नवंबर, 2025 : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) द्वारा बीते दिन जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज (Kuldeep Singh Gargaj) की नियुक्ति और मर्यादा पर सवाल उठाए गए थे। आज इन सवालों का जवाब जत्थेदार गड़गज्ज द्वारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जत्थेदार केवल पंथ (Panth) के प्रति जवाबदेह हैं, न कि मुख्यमंत्री के प्रति।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही सीएम भगवंत मान ने जत्थेदार गड़गज्ज पर तंज कसते हुए कहा था कि “अब वो लोग हमें मर्यादा का पाठ पढ़ाएंगे, जिनकी खुद की नियुक्ति के समय सारी मर्यादाएं भंग कर दी गई थीं?” मान ने सवाल उठाया था कि जब तड़के 2 बजे उनकी दस्तारबंदी (Dastarbandi) की गई थी, तब मर्यादा कहां थी? इसी बयान के बाद अब जत्थेदार ने यह तीखा पलटवार किया है।