प्रमुख खबरें

America से भारत लाया गया Lawrence का भाई Anmol Bishnoi!

America से भारत लाया गया Lawrence का भाई Anmol Bishnoi!
  • PublishedNovember 19, 2025

नई दिल्ली, 19 नवंबर, 2025 : कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) का भाई और ‘राइट हैंड’ अनमोल बिश्नोई (Anmol Bishnoi) आखिरकार भारत लौट आया है. बता दे कि अमेरिका (USA) से डिपोर्ट किए जाने के बाद, बुधवार (19 नवंबर) को उसे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया.
एयरपोर्ट पर लैंड होते ही NIA की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया, जहां से उसे सीधे पटिलाया हाउस कोर्ट ले जाया जाएगा। अनमोल पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या समेत कई बड़े मामलों में मोस्ट वांटेड था।

अमेरिका ने किया था डिपोर्ट

अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने 18 नवंबर को अनमोल को भारत भेजने का फैसला किया था, क्योंकि वहां उसकी शरण की अर्जी खारिज हो गई थी। इसके बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच भारत लाया गया।

मूसेवाला से लेकर सलमान खान तक… हर साजिश में था हाथ

अनमोल बिश्नोई पर कई गंभीर आरोप हैं। वह मई 2022 में हुए सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता था। पंजाब पुलिस की जांच के मुताबिक, लॉरेंस ने तिहाड़ जेल से साजिश रची थी जिसे अनमोल और सचिन ने गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर अंजाम दिया था। वारदात के बाद वह फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भाग गया था।

इसके अलावा, अप्रैल 2024 में अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर हुई फायरिंग और अक्टूबर 2024 में मुंबई में हुए बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में भी अनमोल का नाम प्रमुखता से सामने आया था।

10 लाख का था इनाम

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अनमोल को अपनी ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में रखा था और उस पर 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था।