CM मान का पड़ोसियों को ‘दो टूक’ जवाब, कहा- PU और चंडीगढ़ पर हमारा हक!

चंडीगढ़, 18 नवंबर, 2025 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की अध्यक्षता में हुई उत्तरी क्षेत्रीय परिषद (Northern Zonal Council) की बैठक में, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने (Bhagwant Mann) पानी, पंजाब यूनिवर्सिटी (Panjab University) और चंडीगढ़ (Chandigarh) के मुद्दों पर पंजाब का पक्ष मजबूती से रखा। सीएम मान पड़ोसियों को “दो टूक” जवाब देते हुए कहा कि “हमारे पास एक भी बूंद ज्यादा पानी नहीं है” और “PU व चंडीगढ़ पर हमारा हक है।”
एक भी बूंद ज्यादा पानी नहीं”
मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने कहा कि मीटिंग में कुल 28 मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें से 11 मुद्दे सिर्फ पंजाब के थे। उन्होंने कहा, “11 के 11 मुद्दे पंजाब के साथ संबंधित थे, जिन पर मैंने पंजाब का पक्ष रखा।” सीएम मान ने कहा कि उन्होंने गृह मंत्री (Home Minister) को साफ कर दिया है कि “हमारे पास किसी को देने के लिए एक भी बूंद फालतू पानी नहीं है।”
PU (पीयू) और चंडीगढ़ (Chandigarh) पर ‘दो टूक’
पानी के अलावा, CM मान ने पंजाब यूनिवर्सिटी (Panjab University) और चंडीगढ़ (Chandigarh) के मुद्दे पर भी ‘दो टूक’ जवाब दिया। उन्होंने साफ कहा कि PU और चंडीगढ़ (Chandigarh) दोनों “हमारे” (पंजाब के) हैं और इन पर पंजाब (Punjab) का हक है।
