Amit Shah ने फरीदाबाद में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक का किया नेतृत्व

फरीदाबाद, 17 नवंबर, 2025 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज (सोमवार) हरियाणा के फरीदाबाद में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद (Northern Zonal Council) की 32वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस हाई-लेवल बैठक की शुरुआत 10 नवंबर को हुए दिल्ली कार ब्लास्ट के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।
उत्तरी क्षेत्रीय परिषद में चार सदस्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों, और चार केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों व प्रशासकों ने हिस्सा लिया। बता दे कि हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ शामिल हैं। अमित शाह इस परिषद के अध्यक्ष हैं और हरियाणा के मुख्यमंत्री इसके उपाध्यक्ष हैं।
‘फास्ट ट्रैक’ कोर्ट समेत कई मुद्दों पर चर्चा
इस बैठक में केंद्रीय सरकार और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों के मामलों की त्वरित जांच के लिए ‘फास्ट ट्रैक विशेष अदालतों’ के कार्यान्वयन जैसे राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा होनी है।
