Bihar Election 2025 : ‘Modi-Nitish’ मैजिक! बिहार में NDA 200 के पार, महागठबंधन ‘पस्त’

पटना (बिहार), 14 नवंबर, 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के आज आ रहे रुझानों में, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA एक ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है। दोपहर 1:40 बजे तक NDA 200 का आंकड़ा पार करते हुए 202 सीटों पर आगे चल रहा है, जिसने महागठबंधन (Mahagathbandhan) को बुरी तरह पछाड़ दिया है। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के राष्ट्रीय अपील और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की जमीनी पकड़ का नतीजा मानी जा रही है।
2010 का रिकॉर्ड टूटेगा?
NDA (एनडीए) 2010 के चुनावों में जीती गई 206 सीटों के अपने ही पुराने कीर्तिमान को छूने की ओर बढ़ रहा है।
चुनाव आयोग (Election Commission) के दोपहर 1:40 बजे के आंकड़ों के मुताबिक:
1. NDA (एनडीए): 202 सीटें
1.1 BJP (भाजपा): 91
1.2 JDU (जदयू): 80
1.3 LJP (लोजपा-रामविलास): 22
1.4 HAM (हम): 5
1.5 RLM (आरएलएम)
2. महागठबंधन (Mahagathbandhan): 35 सीटें
2.1 RJD (राजद): 26
2.2 Congress (कांग्रेस): 4
2.3 CPI(ML) (भाकपा माले): 4
2.4 CPI-M (माकपा): 1
2.5 अन्य (Others): AIMIM (एआईएमआईएम) 5 सीटों पर और BSP (बसपा) 1 सीट पर आगे है।
