PM मोदी ने Bhutan से Delhi Blast पर दिया ‘बड़ा बयान’, कहा, ‘दोषियों को…’

थिम्फू (भूटान), 11 नवंबर, 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (मंगलवार) को दो दिवसीय (11-12 नवंबर) दौरे पर भूटान (Bhutan) पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इसी दौरान भूटान में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने दिल्ली में हुए धमाके पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने “भारी मन” से कहा कि इस “भयावह घटना” ने सभी को व्यथित कर दिया है और इस षड्यंत्र के पीछे जो भी हैं, उन्हें “बख्शा नहीं जाएगा”।
रातभर एजेंसियों के संपर्क में था”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज मैं यहां बहुत भारी मन से आया हूं। मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूं। पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।” उन्होंने कहा, “मैं कल रातभर इस घटना की जांच में जुटी सभी एजेंसियों के साथ, सभी महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क में था। विचार-विमर्श चल रहा था, जानकारियों के तार जोड़े जा रहे थे। हमारी एजेंसियां इस षड्यंत्र की तह तक जाएंगी।”
Bhutan में हुआ भव्य स्वागत
इससे पहले, भूटान की राजधानी थिम्फू (Thimphu) के पारो एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे (Tshering Tobgay) ने खुद एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की। तोबगे ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैं अपने बड़े भाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भूटान में स्वागत करने में पूरे देश के साथ शामिल हूं।”
दौरे का मकसद: ‘नेबरहुड फर्स्ट’
प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों (bilateral relations) में “नई जान” डालेगी। पीएम मोदी ने इस दौरे को ‘नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी’ (Neighborhood First Policy) का मुख्य स्तंभ और दोस्ताना संबंधों का “मॉडल” बताया है।
प्रोजेक्ट का उद्घाटन और जन्मदिन समारोह
इस दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक (Jigme Khesar Namgyel Wangchuck) और पीएम तोबगे के साथ बैठक करेंगे। वह भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक (Jigme Singye Wangchuck) के 70वें जन्मदिन समारोह में भी शामिल होंगे।
दोनों नेता भारत और भूटान द्वारा संयुक्त रूप से विकसित 1020 मेगावाट के पुनात्सांगछू-II (Punatsangchhu-II) हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन करेंगे।
