Delhi में हुए धमाके पर CM मान ने किया Tweet, की उच्च स्तरीय जांच की मांग

चंडीगढ़, 11 नवंबर, 2025 : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने दिल्ली (Delhi) के लाल किले (Red Fort) के पास हुए धमाके पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर इस घटना की “उच्च स्तरीय जांच” की मांग की है, ताकि दोषियों को पकड़ा जा सके। बता दे कि यह ब्लास्ट सोमवार (10 नवंबर) शाम को हुआ था, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे।
CM मान ने ‘X’ पर क्या लिखा?
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए कहा, “दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम धमाके की दुखद खबर मिली है, जिसमें कई लोगों की दर्दनाक मौत और कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।”
