खेल

OPINION: शुभमन गिल कप्तान है तो रोहित बनें लीडर, ड्रेसिंग रूम में सचिन तेंदुलकर जैसी भूमिका निभा सकते हैं हिटमैन

OPINION: शुभमन गिल कप्तान है तो रोहित बनें लीडर, ड्रेसिंग रूम में सचिन तेंदुलकर जैसी भूमिका निभा सकते हैं हिटमैन
  • PublishedOctober 8, 2025

नई दिल्ली. कई प्रशंसक अभी तक ये हजम नहीं कर पाएं है कि बेहद सफल रोहित शर्मा की वनडे कप्तानी छीन ली जाएगी. शुभमन गिल, गौतम गंभीर और चयनकर्ताओं को गाली देना कोई जवाब नहीं है. शुभमन गिल का करियर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और ऐसे में चयनकर्ता उन पर ज़रूरत से ज़्यादा निवेश कर रहे हैं, या उनके फ़ैसलों के पीछे कोई ठोस योजना है सवाल बड़ा है. सोशल मीडिया पर चल रही बहस, जो पूरी तरह से ध्रुवीकृत है, को छोड़ दें तो ऐसा लगता है कि चयनकर्ता किसी योजना के तहत काम कर रहे हैं. अगर ऐसा नहीं होता, तो वे मई में ही उन्हें वनडे कप्तान बना देते और टेस्ट मैचों का कप्तान घोषित कर देते जो उन्होंने ऐसा नहीं किया.

दरअसल सेलेक्टर्स यह देखना चाहते थे कि टेस्ट कप्तान के रूप में शुभमन गिल का प्रदर्शन कैसा रहता है और क्या वे दबाव झेलने में सक्षम हैं. क्या वे इंग्लैंड में मुश्किल परिस्थितियों में रन बना सकते हैं और आत्मविश्वास के साथ टीम का नेतृत्व कर सकते हैं? इंग्लैंड उनकी परीक्षा थी और अब जब उन्होंने इसे अच्छे अंकों से पास कर लिया है, तो चयनकर्ता आगे चलकर गिल को भारत के सभी फ़ॉर्मेट के कप्तान के रूप में लेकर आश्वस्त हैं.