प्रमुख खबरें

Arvind Kejriwal को मिला नया आवास, अब ये होगा उनका दिल्ली में नया पता

Arvind Kejriwal को मिला नया आवास, अब ये होगा उनका दिल्ली में नया पता
  • PublishedOctober 7, 2025

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर, 2025 : आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आखिरकार राष्ट्रीय राजधानी में नया सरकारी आवास आवंटित कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने उन्हें लुटियंस दिल्ली के प्रतिष्ठित लोधी एस्टेट इलाके में 95 नंबर का बंगला अलॉट किया है। यह आवंटन उन्हें एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रमुख के तौर पर उनके अधिकार के तहत किया गया है।
यह आवंटन दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद हुआ है, जिसने आवास देने में हो रही देरी को लेकर केंद्र सरकार के रवैये की आलोचना की थी।

क्या है बंगले की खासियत?

अरविंद केजरीवाल को जो बंगला मिला है, वह एक टाइप-VII बंगला है, जो सरकारी आवासों की दूसरी सबसे बड़ी श्रेणी मानी जाती है।

1. क्षेत्रफल: यह बंगला लगभग 5000 वर्ग फुट में फैला हुआ है।

2. सुविधाएं: इसमें चार बेडरूम, एक बड़ा हॉल, एक वेटिंग रूम, डाइनिंग रूम, तीन सर्वेंट क्वार्टर और ऑफिस स्पेस के साथ-साथ दो लॉन भी हैं।

3. पड़ोसी: अब केजरीवाल के नए पड़ोसियों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर भी शामिल होंगे, जिन्हें 97 लोधी एस्टेट का बंगला आवंटित है।

मायावती वाला बंगला चाहते थे केजरीवाल

सूत्रों के अनुसार, अरविंद केजरीवाल पहले 35 लोधी एस्टेट वाला बंगला चाहते थे, जो कभी बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती का आधिकारिक निवास हुआ करता था। हालांकि, यह बंगला अब केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को आवंटित कर दिया गया है।