प्रधानमंत्री ने श्री वी.के. मल्होत्रा के जीवन और योगदान पर अपने विचार साझा किए

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वरिष्ठ नेता श्री वी.के. मल्होत्रा जी पर एक लेख में अपने विचार साझा करते हुए उनके जीवन और योगदान का उल्लेख किया।
श्री वी.के. मल्होत्रा जी की विरासत विविध क्षेत्रों में दशकों की सार्वजनिक सेवा, वैचारिक प्रतिबद्धता और राष्ट्र निर्माण तक विस्तारित है।
एक्स पर अपनी अलग-अलग पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा:
“श्री वी.के. मल्होत्रा जी के जीवन, कार्यों और उन्होंने किस प्रकार हमारी पार्टी के आदर्शों को सर्वोत्तम रूप से प्रस्तुत किया, इस पर अपने विचार रखे हैं। राजनीति और संसद से लेकर सेवा और खेल तक, उन्होंने अमिट छाप छोड़ी है।
https://www.narendramodi.in/tribute-to-vk-malhotra-ji-598244 ”
“मैंने श्री वी. के. मल्होत्रा जी के जीवन, जनहित के उनके कार्यों और हमारी पार्टी की श्रेष्ठ परंपराओं के प्रतीक के रूप में उनके योगदान पर अपने कुछ विचार रखे हैं। उन्होंने राजनीति और संसद से लेकर जनसेवा और स्पोर्ट्स तक, हर क्षेत्र में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है।
