Jammu-Kashmir की चार राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का हुआ ऐलान, जानें कब होगा मतदान और मतगणना

नई दिल्ली, 24 सितंबर, 2025 : भारत के चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने जम्मू-कश्मीर में लंबे समय से खाली पड़ीं राज्यसभा की चार सीटों पर उपचुनाव (By-election) का ऐलान कर दिया है। बुधवार को जारी एक बयान में आयोग ने कहा कि इन सभी सीटों पर मतदान और मतगणना की प्रक्रिया 24 अक्टूबर को ही पूरी कर ली जाएगी। यह फैसला केंद्र शासित प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियों की बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
क्यों और कब से खाली थीं ये सीटें?
यह चारों सीटें फरवरी 2021 से ही खाली पड़ी हैं। उस समय जम्मू-कश्मीर में विधानसभा भंग होने के कारण इन सीटों पर चुनाव नहीं हो सका था। जिन सांसदों का कार्यकाल समाप्त हुआ था उनमें गुलाम नबी आजाद और नजीर अहमद लावे (15 फरवरी, 2021) तथा मीर मोहम्मद फैयाज और शमशेर सिंह (10 फरवरी, 2021) शामिल थे।
चुनाव का पूरा शेड्यूल
चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, पूरी प्रक्रिया इस प्रकार होगी:
1. अधिसूचना जारी होगी: 6 अक्टूबर, 2025
2. नामांकन की आखिरी तारीख: 13 अक्टूबर, 2025
3. नामांकन पत्रों की जांच: 14 अक्टूबर, 2025
4. नाम वापसी की आखिरी तारीख: 16 अक्टूबर, 2025
4. मतदान और मतगणना: 24 अक्टूबर, 2025 (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान, शाम 5 बजे से मतगणना)
इस चुनाव से जम्मू-कश्मीर को तीन साल से अधिक समय के बाद राज्यसभा में फिर से प्रतिनिधित्व मिलेगा। यह चुनाव आगामी विधानसभा चुनावों से पहले क्षेत्र में राजनीतिक माहौल को भी गरमा सकता है, जिसमें बीजेपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिल सकता है
