प्रमुख खबरें

भगवंत मान का पंजाबियों के हित में बड़ा फैसला, इस दिन से बनेंगे स्वास्थ्य बीमा कार्ड

भगवंत मान का पंजाबियों के हित में बड़ा फैसला, इस दिन से बनेंगे स्वास्थ्य बीमा कार्ड
  • PublishedSeptember 22, 2025

चंडीगढ़, 22 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबवासियों के हक़ में एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य बनेगा, जहाँ हर नागरिक को मुफ्त इलाज (Free Treatment) की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सरकार जल्द ही हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड (Health Insurance Card) बनाने की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है।

तरनतारन और बरनाला से शुरुआत

मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले चरण में कल (23 September 2025) तरनतारन और बरनाला ज़िले में मेडिकल कैंप (Medical Camps) लगाए जाएंगे। तरनतारन में लगभग 128 स्थानों पर ये कैंप आयोजित किए जाएंगे, जो 2 से 3 दिन तक चलेंगे। इन कैंपों के जरिए लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card), वोटर कार्ड (Voter ID) और एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। सभी आवेदकों का पंजीकरण 10 से 12 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। सीएम ने कहा कि कैंप्स से फीडबैक (Feedback) लेने के बाद यदि किसी सुधार की ज़रूरत होगी तो उसे लागू किया जाएगा। इसके बाद पूरे पंजाब में इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा।

10 लाख तक का मुफ्त इलाज

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य का हर नागरिक 10 लाख रुपये तक का मेडिकल इलाज (Medical Treatment) करा सकेगा। इसके साथ ही राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।

प्राइवेट अस्पताल भी होंगे शामिल

सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना के तहत अधिक से अधिक प्राइवेट अस्पताल (Private Hospitals) को जोड़ा जाए। अभी तक की जानकारी के अनुसार, योजना में 2000 से ज्यादा हेल्थ प्रोसीजर (Health Procedures) शामिल किए जाएंगे। इसका मतलब है कि लोगों को 2000 से अधिक बीमारियों का इलाज मुफ्त मिल सकेगा।