प्रमुख खबरें

Big Breaking : बाढ़ के बीच भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब में नए मिशन की शुरुआत

Big Breaking : बाढ़ के बीच भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब में नए मिशन की शुरुआत
  • PublishedSeptember 17, 2025

चंडीगढ़, 17 सितंबर, 2025 : पंजाब में बाढ़ की तबाही के बाद पुनर्निर्माण और विकास की गति को तेज करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक नए मिशन की शुरुआत की है। ‘मिशन चढ़दी कला’ (Mission Charhdi Kala) के नाम से शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य राहत कार्यों से आगे बढ़कर राज्य को फिर से प्रगति के रास्ते पर लाना है।

क्या है ‘मिशन चढ़दी कला’?

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोग बाढ़ के दौरान एक परिवार की तरह एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं और अब समय आ गया है कि राहत कार्यों से आगे बढ़कर पुनर्निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया जाए।

CM मान ने कहा, “पंजाबी हर मुसीबत के सामने सीना तानकर खड़े होते हैं। अब राहत के कामों से आगे बढ़ने का समय है। ‘मिशन चढ़दी कला’ के तहत पंजाब आगे बढ़ेगा।” उन्होंने कहा कि जमीनों में अब गेहूं की बिजाई होनी है, इसलिए सरकार को जमीनी स्तर पर मिलकर काम करना होगा और हमारी सरकार यह काम कर भी रही है।

आपसी सहयोग की अपील

मुख्यमंत्री ने पंजाब के लोगों द्वारा दिखाए जा रहे सेवा भाव और आपसी सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोग बड़े स्तर पर एक-दूसरे की सेवा कर रहे हैं और यही पंजाबी जज्बा ‘मिशन चढ़दी कला’ की नींव है। यह मिशन इस बात का प्रतीक है कि पंजाब हर मुश्किल से निकलकर हमेशा की तरह ‘चढ़दी कला’ (ऊर्जा और सकारात्मकता) में रहेगा।

यह मिशन ऐसे समय में शुरू किया गया है जब राज्य सरकार बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए विभिन्न स्तरों पर काम कर रही है, जिसमें गांवों की सफाई से लेकर मेडिकल कैंप और किसानों को मुआवजा देने तक के प्रयास शामिल हैं।