खेल

बाबर आजम बुरा नहीं है, विराट कोहली को ही देख लीजिए… पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने गावस्कर को बताया जीनियस बल्लेबाज

बाबर आजम बुरा नहीं है, विराट कोहली को ही देख लीजिए… पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने गावस्कर को बताया जीनियस बल्लेबाज
  • PublishedSeptember 11, 2025

नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम की खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता के लिए चिंता का विषय है. बाबर को पाकिस्तान ने टी20 टीम से बाहर कर दिया है.इस बल्लेबाज का मोहसिन खान ने सपोर्ट किया है.पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहसिन ने कहा हे कि बाबर आजम बुरा बल्लेबाज नहीं है.उसको साथ देने वाला उसके आसपास कोई बल्लेबाज नहीं है.पाकिस्तानी दिग्गज ने इस दौरान विराट कोहली का उदाहरण दिया. मोहसिन के पाकिस्तान के मौजूदा मुख्य बल्लेबाज बाबर आजम के बारे में उनके विचार सराहनीय और चेतावनी भरे दोनों हैं.

मोहसिन खान (Mohsin Khan ) ने कहा, ‘बाबर आजम (Babar Azam) बुरा बल्लेबाज नहीं है लेकिन आपको उसका साथ देने के लिए उसके आसपास कई अच्छे खिलाड़ियों की जरूरत होती है। विराट कोहली को ही देख लीजिए -टेस्ट में उनके पास चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, लोकेश राहुल थे. वनडे में उनके पास रोहित शर्मा और शिखर धवन थे. एक महान खिलाड़ी तब और भी महान बन जाता है जब उसके आसपास दूसरे मजबूत खिलाड़ी हों