खेल

IND vs UAE: शुभमन गिल क्लीन बोल्ड, अभिषेक शर्मा ने जड़े 25 छक्के, प्रैक्टिस सेशन में क्या-क्या हुआ?

IND vs UAE: शुभमन गिल क्लीन बोल्ड, अभिषेक शर्मा ने जड़े 25 छक्के, प्रैक्टिस सेशन में क्या-क्या हुआ?
  • PublishedSeptember 10, 2025

दुबई: आज रात आठ बजे से यूएई के खिलाफ मुकाबले के साथ भारतीय टीम एशिया कप में अपने अभियान का आगाज करने जा रही है. मैच की पूर्वसंध्या यानी मंगलवार को भारत का वैकल्पिक नेट सेशन हुआ. इस दौरान जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन और तेज गेंदबाज हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों ने आराम करने का फैसला किया.

अभिषेक के 25-30 छक्के
बाएं हाथ के ओपनर अभिषेक शर्मा का आक्रमक और कलात्मक स्ट्रोक-प्ले मंगलवार को भारत के ट्रेनिंग सेशन का मुख्य आकर्षण था. इस खब्बू बल्लेबाज ने गेंद को ज्यादा ताकत से नहीं मारा, लेकिन हाथों और आंखों के शानदार सामंजस्य से गेंद को दूर तक हवा में उड़ाने में सफल रहे. उनके शॉट पर कई गेंदें स्टेडियम के बाहर जाकर गिरीं. उन्होंने एक घंटे के अभ्यास के दौरान लगभग 25 से 30 छह रन वाले शॉट्स मारे.