प्रमुख खबरें

पीएम मोदी ने कहा- ‘भारत में आतंकी हमले कराकर कोई बच नहीं सकता’

पीएम मोदी ने कहा- ‘भारत में आतंकी हमले कराकर कोई बच नहीं सकता’
  • PublishedAugust 22, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की धरती से एक बार फिर देश के दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया है। गयाजी में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में आतंकवादी भेजकर या हमले कराकर कोई बच नहीं सकता है। इस दौरान, उदाहरण देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पहलगाम का बदला लिया, जिसका वादा वह बिहार की धरती से करके गए थे।

ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षानीति की नई लकीर खींच दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षानीति की नई लकीर खींच दी है। अब भारत में आतंकी भेजकर, हमला करके कोई बच नहीं सकता। आतंकवादी चाहे पाताल में क्यों न छिप जाएं, भारत की मिसाइलें उन्हें दफन करके ही रहेंगी।”

बिहार चंद्रगुप्त मौर्य और चाणक्य की धरती

उन्होंने कहा कि बिहार चंद्रगुप्त मौर्य और चाणक्य की धरती है। जब किसी दुश्मन ने भारत को चुनौती दी है, बिहार देश की ढाल बनकर खड़ा हुआ है।

यह बिहार की धरती की ताकत है कि यहां लिया हुआ हर संकल्प कभी खाली नहीं जाता

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “यह बिहार की धरती की ताकत है कि यहां लिया हुआ हर संकल्प कभी खाली नहीं जाता है। इसलिए जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था और निर्दोष नागरिकों को धर्म पूछकर मारा गया, मैंने बिहार की धरती से आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी। आज दुनिया देख रही है कि बिहार की धरती से लिया गया वह संकल्प पूरा हो चुका है।”

मैंने बिहार की धरती से आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी

प्रधानमंत्री मोदी ने याद दिलाते हुए कहा कि उधर से पाकिस्तान हमारे ऊपर ड्रोन हमले कर रहा था और मिसाइलें दाग रहा था, इधर भारत पाकिस्तान की मिसाइलों को तिनके की तरह बिखेर रहा था। पाकिस्तान की एक भी मिसाइल हमें नुकसान नहीं पहुंचा पाई।”

आज दुनिया देख रही है कि बिहार की धरती से लिया गया वह संकल्प पूरा हो चुका है

इससे पहले, पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के गयाजी में लगभग 13,000 करोड़ रुपए की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शहरी विकास और जल आपूर्ति जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं।