खेल

IPL को बनाएगा हथियार, भारत है ससुराल, वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए चुपचाप कर रहा काम

IPL को बनाएगा हथियार, भारत है ससुराल, वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए चुपचाप कर रहा काम
  • PublishedAugust 14, 2025

केर्न्स (ऑस्ट्रेलिया): अगला टी-20 विश्व कप 2026 में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने जा रहा है. अगर ग्लेन मैक्सवेल फिट रहते हैं तो उनका ऑस्ट्रेलिया की टीम में जगह बनाना तय है. वह नियमित रूप से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलते रहे हैं और भारतीय उपमहाद्वीप की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं.
इस करिश्माई ऑलराउंडर का अगले साल भारतीय उपमहाद्वीप के मद्देनजर पावरप्ले के ओवर्स में इफेक्टिव बॉलिंग का प्लान है. यही कारण है कि वह अपनी स्पिन गेंदबाजी कौशल को निखार रहे हैं.