खेल

37 शतक लगाने वाले बैटर ने अचानक लिया संन्यास, कहा- जिंदगी में क्रिकेट से भी बड़ी चीजें हैं, आखिरी पारी में बनाए 148 रन

37 शतक लगाने वाले बैटर ने अचानक लिया संन्यास, कहा- जिंदगी में क्रिकेट से भी बड़ी चीजें हैं, आखिरी पारी में बनाए 148 रन
  • PublishedAugust 12, 2025

नई दिल्ली. ‘हर क्रिकेटर के दो करियर होते हैं. प्लेइंग और नॉन प्लेइंग करियर. जब मैं यह जान गया कि अब मैं भारत के लिए नहीं खेल पाऊंगा तब मैंने अपने दूसरे करयिर के बारे में सोचना शुरू किया. यह तो पक्का है कि ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो क्रिकेट से बड़ी हैं.’ घरेलू क्रिकेट में 37 शतक लगाने वाले प्रियांक पांचाल ने एक प्रशंसक के सवाल में यह जवाब दिया. प्रियांक पांचाल ने अपनी आखिरी पारी इसी साल फरवरी में खेली थी, जिसमें उन्होंने 148 रन बनाए थे.

प्रियांक पांचाल ने इसी साल मई में सक्रिय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. उनकी गिनती उन बैटर्स में होती है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में बेहद शानदार प्रदर्शन किया लेकिन बदकिस्मती से भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए. प्रियांक पांचाल ने 127 फर्स्ट क्लास मैच में 45.18 की औसत से 29 शतकों की मदद से 8856 रन बनाए. उन्होंने 97 लिस्ट ए मैच खेले और 40.80 की औसत और 8 शतकों की मदद से 3672 रन बनाए. उन्होंने 59 टी20 मैचों में 28.71 की औसत से 1522 रन बनाए.