खेल

रणजी के बाद इंडिया ए के लिए खेलने को मजबूर हो सकते हैं रोहित शर्मा और विराट कोहली, BCCI बना रहा प्लान

रणजी के बाद इंडिया ए के लिए खेलने को मजबूर हो सकते हैं रोहित शर्मा और विराट कोहली, BCCI बना रहा प्लान
  • PublishedAugust 11, 2025

नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे करियर पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं. कोहली और रोहित अभी वनडे क्रिकेट में एक्टिव हैं. इन दोनों के इस साल अक्टूबर में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लेने की संभावना है. हालांकि, मैच प्रैक्टिस के लिए कोहली और रोहित को इंडिया ए का मुकाबला खेलने को भी कहा जा सकता है. कोहली और रोहित ने इस साल मई में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से पर्थ में शुरू हो रही है. इस सीरीज से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा के टीम में चुने जाने को लेकर सबसे अधिक चर्चा हो रही है.
रविवार को इस बारे में दो तरह की खबरें आईं. पहली खबर यह थी कि ये दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद 50 ओवर के फॉर्मेट से भी संन्यास ले सकते हैं. कुछ घंटों बाद पीटीआई के हवाले से खबर आई कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड इन दोनों दिग्गजों पर जल्दबाजी में फैसला नहीं लेना चाहता.