खेल

Team India को बड़ा झटका, Asia Cup से बाहर हो सकता है ये भारतीय खिलाड़ी

Team India को बड़ा झटका, Asia Cup से बाहर हो सकता है ये भारतीय खिलाड़ी
  • PublishedAugust 8, 2025

नई दिल्ली | 8 अगस्त, 2025 : टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इंग्लैंड दौरे पर लगी चोट अब उनके एशिया कप 2025 में खेलने पर भी सवाल खड़े कर रही है। पंत के लिए यह दोहरा झटका है, क्योंकि एक तरफ वह चोट से जूझ रहे हैं, तो दूसरी तरफ T20 फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन भी लगातार सवालों के घेरे में रहा है।

क्या एशिया कप से बाहर होंगे पंत?

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दौरान तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की एक गेंद ऋषभ पंत के पैर में जा लगी थी। बाद में स्कैन में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई, जिसके कारण वह पांचवें टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे। बता दे कि फ्रैक्चर को ठीक होने में समय लग सकता है, और एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है। ऐसे में उनका समय पर फिट हो पाना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है।