खेल

IND vs ENG: हम देश को गर्व करवाएंगे… गौतम गंभीर का जोश हाई, आखिरी टेस्ट से पहले भरी हुंकार\\

IND vs ENG: हम देश को गर्व करवाएंगे… गौतम गंभीर का जोश हाई, आखिरी टेस्ट से पहले भरी हुंकार\\
  • PublishedJuly 29, 2025

लंदन: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि इंग्लैंड का दौरा हमेशा कठिन होता है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इस श्रृंखला में जिस तरह की क्रिकेट खेली गई है, उस पर हर क्रिकेटप्रेमी को गर्व होगा.
गौतम गंभीर श्रृंखला के दौरान टीम के समर्थन के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद देने के लिए सोमवार को इंडिया हाउस में संबोधित कर रहे थे. भारत ने चौथे टेस्ट में जीत की कगार पर पहुंचकर मैच ड्रॉ कराया था. गंभीर ने कहा:

इंग्लैंड का दौरा हमेशा कठिन होता है क्योंकि दोनों देशों के बीच इतिहास ऐसा है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता. हमने जब भी ब्रिटेन का दौरा किया है, हमें प्रशंसकों का अपार समर्थन मिला है. हम किसी भी चीज को हलके में नहीं लेते. पिछले पांच सप्ताह दोनों टीमों के लिए काफी रोमांचक रहे हैं. श्रृंखला में जिस तरह की क्रिकेट खेली गई है, उस पर हर क्रिकेटप्रेमी को गर्व होगा.