प्रमुख खबरें

एस्ट्रोनॉट शुभांशु को बधाई, पहली बार आईएसएस में हमने लहराया तिरंगा: पीएम मोदी

एस्ट्रोनॉट शुभांशु को बधाई, पहली बार आईएसएस में हमने लहराया तिरंगा: पीएम मोदी
  • PublishedJuly 21, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संसद के मानसून सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को बधाई दी, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर भारत का तिरंगा लहराकर देश का नाम रोशन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने इस सत्र को राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बताते हुए कहा कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर तिरंगा लहराकर विश्व में अपनी वैज्ञानिक उपलब्धियों का परचम लहराया है। यह उपलब्धि देशवासियों के लिए गर्व का क्षण है और विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार करेगी।

राष्ट्र के लिए ये बहुत ही गौरवपूर्ण सत्र

पीएम मोदी ने कहा, ये मानसून सत्र राष्ट्र के लिए ये बहुत ही गौरवपूर्ण सत्र है। ये मानसून सत्र राष्ट्र के लिए एक अपने आप में विजयोत्सव का रूप है। और जब मैं कहता हूं कि ये सत्र राष्ट्र गौरव और विजयोत्सव का सत्र है, तो सबसे पहले तो मैं पहली बार इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर भारत का तिरंगा झंडा वहां लहराना ये हर देशवासी के लिए गौरव के पल हैं।

एक स्वर से होगा यशगान

उन्होंने कहा, देश में साइंस टेक्नोलॉजी के प्रति, इनोवेशन के प्रति, नया उमंग और उत्साह भरने वाली ये सफल यात्रा रही है। अब पूरा संसद, लोकसभा राज्यसभा दोनों सदन, देशवासी जिस गौरव का अनुभव कर रहे हैं, उसमें एक स्वर से जुड़ेंगे, एक स्वर से इसका यशगान होगा, जो भारत को अंतरिक्ष में नई ऊंचाइयों पर पहुंचने वाले जो भावी कार्यक्रम हैं, उनके लिए भी प्रेरक बनेगा, प्रोत्साहक बनेगा।