EXCLUSIVE: इंग्लैंड छोड़कर अचानक इंडिया लौटे गंंभीर, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे, कौन संभाल रहा अभी टीम की कोचिंग?

नई दिल्ली. इंग्लैंड में इतिहास सुधारने की जो तैयारी चल रही थी उसको थोड़ा झटका लग सकता है क्योंकि जो टीम के सारथी है, जिनकी रणनीति पर टीम का प्रदर्शन निर्भर करता है वो हीं अचानक टीम का साथ छोड़ दे तो वो कप्तान समेत साथी खिलाड़ियों के लिए भी बड़ा झटका साबित हो सकता है. टीम को इंटर स्क्वाड मैच खेलना है और इससे पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग ऐलेवन बननी है पर इस मैच को देखने वाला ही मैदान पर नहीं होगा.
इंग्लैंड से मिल रही जानकारी के मुताबिक टीम के हेड कोच को अचानक इंग्लैंड से इंडिया के लिए रवाना होना पड़ा. सूत्रों से मिल रहीं जानकारी के मुताबिक बुधवार को प्रैक्टिस सेशन के बाद गंभीर को दिल्ली की फ्लाइट लेनी पड़ी और आनन फानन में वो एअरपोर्ट के लिए रवाना हुए . गौतम गंभीर टीम के साथ 7 जून को लंदन पहुंचे थे. अभी टीम बेकेनहैम में अभ्यास कर रही है. आज से यहां इंट्रा-स्क्वाड अभ्यास मैच खेला जाना है, लेकिन इससे पहले ही उन्हें टीम से अलग होकर भारत लौटना पड़ा.
