खेल

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम में भारी फेरबदल, कोच को हटाकर साउथ अफ्रीकी दिग्गज को सौंपी जिम्मेदारी

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम में भारी फेरबदल, कोच को हटाकर साउथ अफ्रीकी दिग्गज को सौंपी जिम्मेदारी
  • PublishedJune 6, 2025

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड ने गैरी स्टीड की जगह पर रॉब वाल्टर को अपनी पुरुष क्रिकेट टीम के तीनों प्रारूपों का कोच नियुक्त किया है. वाल्टर जनवरी 2023 से इस साल अप्रैल तक दक्षिण अफ्रीका की वनडे और टी-20 टीम के कोच रहे. इससे पहले वह न्यूज़ीलैंड के ओटागो प्रांत और सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स एसोसिएशन में पांंच साल तक कोच रहे.
वाल्टर के कोच रहते हुए दक्षिण अफ्रीका ने वनडे विश्व कप 2023 और इस साल चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. यही नहीं उन्होंने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका को टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई थी.