खेल

LSG vs RCB IPL 2025: नौ साल पुराना इंतजार, मिटेगा कलंक और होगा यलगार, 2016 के बाद पहली बार ट्रॉफी के इतने करीब RCB

LSG vs RCB IPL 2025: नौ साल पुराना इंतजार, मिटेगा कलंक और होगा यलगार, 2016 के बाद पहली बार ट्रॉफी के इतने करीब RCB
  • PublishedMay 26, 2025

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस की लगातार हार ने तीसरे स्थान पर काबिज आरसीबी को 2016 के बाद पहली बार टॉप-दो में जगह बनाने का शानदार मौका दिया है. आईपीएल पॉइंट्स टेबल में टॉप दो पोजिशन पर फिनिश करने वाली टीम को तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के मुकाबले फाइनल में पहुंचने का एक अतिरिक्त मौका मिलता है.

टॉप पर फिनिश करने के लिए आज जीत जरूरी
आरसीबी के नाम 17 अंक है और उसके लिए गलती की गुंजाइश बहुत कम है. शीर्ष पर पहुंचने के लिए उसे 27 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में जीत जरूरी है. मुंबई इंडियंस (16 अंक) और पंजाब किंग्स (17 अंक) में से कोई एक आज शाम होने वाले मुकाबले के बाद टाइटंस से (18 अंक) से आगे निकलने के लिए तैयार है.